धनबाद । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के रोड शो में 1700 वाहनों का काफिला शामिल होगा। रोड शो में एक हजार दो पहिया और 700 चार पहिया वाहन शामिल रहेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी कीर्ति आजाद के पक्ष में रोड शो करने राहुल गांधी सात मई को धनबाद पहुंच रहे हैं। करकेंद नेहरू उद्यान से बरवाअड्डा हवाई अड्डा तक रोड शो करेंगे। 

शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने बेकारबांध पार्टी के चुनाव कार्यालय में मोर्चा-संगठनों के अध्यक्ष व पदाधिकारियों के साथ चुनाव की तैयारी व रोड शो पर मंत्रणा की। रोड शो के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। बाद में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सात मई को राहुल गांधी का धनबाद में रोड शो निर्धारित हुआ है। उसी दिन पुरुलिया व चाईबासा भी जाएंगे। रोड शो के लिए 700 चार पहिया वाहन और एक हजार मोटरसाइकिलों को एंट्री का विशेष पास होगा। वाहनों में स्टीकर लगे होंगे। विशेष पास व स्टीकर वितरण की जिम्मेदारी लोकसभा प्रभारी सुल्तान अहमद और जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह की सौंपी गई है। रविवार सुबह से पास मिलने लगेगा। डॉ. अजय ने कहा कि वाहन व उसके ऑनर की सूची कांग्रेस के वेबसाइट पर अपलोड रहेगा। राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग से एक घंटा पहले एसपीजी की टीम पास का वेरीफिकेशन करेगी। जिस वाहन में स्टीकर व पास लगा नहीं होगा उसे रोक देगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours