झारखंड के रामगढ़ जिले में एक रोड शो के दैरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा की जुबान फिसल गई. जयंत सिन्हा ने ग्लोबल आतंकवादी मसूद अजहर को जी कहकर संबोधित किया. झारखंड में 6 मई को 4 सीटों पर चुनाव है. जिसमें हजारीबाग लोकसभा सीट से जयंत सिन्हा बीजेपी के प्रत्याशी हैं. चुनाव के दौर में किसी भी नेता की जुबान फिसलना मतलब विपक्षी दलों को मौका मिलना है.

आपको बता दें कि इससे पहले जीतन राम मांझी ने भी मसूद अजहर को साहब कहकर संबोधित किया था. जिस पर बीजेपी ने उनकी काफी आलोचना की थी. कुछ ऐसी ही आलोचना का सामना कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को भी करना पड़ा था जब उन्होंने हाफिज सईद को जी कहा था.


Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours