Bihar-Jharkhand लोकसभा चुनाव के सभी सात चरणों का मतदान अब पूरा हो चुका है. बिहार की 40 लोकसभा सीटों और झारखंड की कुल 14  लोकसभा सीटों पर मतदान सम्पन्न हो चुका है. इसके साथ ही नतीज़ों का इंतजार शुरू हो गया. केंद्र में किसकी सरकार बनेगी यह तो 23 मई को वोटों की गिनती पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगी. हालांकि इन नतीज़ों की झलक NEWS18 नेटवर्क आज ही आपके सामने पेश कर रहे हैं. NEWS18 नेटवर्क ने दुनिया की सबसे बड़ी सर्वे एजेंसी IPSOS के साथ मिलकर पूरे देश की नब्ज़ टटोली है. देश भर में मतदाताओं से बात करके बेहद वैज्ञानिक ढंग से हमने ऐसा EXIT POLL किया है, जो नतीजे के बेहद करीब होगा. इस एग्जिट पोल के मुताबिक, बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 34 से 36 सीटें मिलने की संभावनी है वहीं, यूपीए को 6 से 6 सीटें मिल सकती हैं. जबकि अन्य के हाथ खाली रह सकते हैं. वहीं झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से एनडीए के खाते में 10 सीटें जाती हुई दिखाई दे रही हैं, जबकि यूपीए को 4 सीटें मिल सकती हैं. वहीं अन्य के हाथ कोई सीट नहीं लगती हुई दिखाई दे रही है. News18-Ipsos एग्जिट पोल के मुताबिक उम्मीद की जा रही है कि बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए 2019 के लोकसभा चुनाव में 336 सीटें जीत सकती है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours