आईपीएसओएस के एग्जिट पोल में देश में एक बार फिर एनडीए सरकार बनती दिख रही है. सर्वे में एनडीए को 336 सीट, BJP को अकेले 276 सीट, UPA को 82 और अन्य के पाले 124 सीटें जाती दिख रही हैं. कांग्रेस मात्र 46 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है.

झारखंड की बात करें तो बीजेपी को 9, आजसू को एक, जेएमएम और कांग्रेस को दो- दो सीटें मिलती दिख रही हैं. हालांकि ये अनुमान हैं. फाइनल नतीजे के लिए 23 मई का इंतजार करना होगा.

एग्जिट पोल के इन आंकड़ों को पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सिरे से नकारा दिया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह शुरू से कह रहे थे कि तीन सौ से ज्यादा सीटें लाएंगे. सारे एग्जिट पोल में इसी तरह के आंकड़ें दिखाये जा रहे हैं. ऐसे में लगता है कि ये सब कुछ प्लान्टेड है.

जेवीएम सुप्रीमो ने कहा कि इस एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं है. पिछले दिन हुए विधानसभा चुनावों में एग्जिट पोल बीजेपी के पक्ष दिख रहा था. लेकिन रिजल्ट बिल्कुल उल्टा निकला. हम 23 मई का इंतजार कर रहे हैं.


बता दें कि एग्जिट पोल में पिछली बार की तरह इस बार भी सूबे में जेवीएम का सुफड़ा साफ नजर आ रहा है. जेवीएम दो सीटों, कोडरमा और गोड्डा पर चुनाव लड़ा है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours