झारखंड में मैट्रिक परीक्षा में एक बार फिर छात्राओं ने बाजी मारी है. स्टेट टॉपर्स से लेकर टॉप टेन में पांच छात्राएं शामिल हैं. इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय, हजारीबाग की छात्रा प्रिया राज स्टेट टॉपर बनी हैं. उसे पांच सौ में से 496 अंक प्राप्त हुए हैं. 99.2 परसेंट मार्क्स लाकर प्रिया झारखंड टॉपर हुई हैं.
मैट्रिक परीक्षा में टॉप करने की जानकारी प्रिया को जम्मू में मिली. फिलहाल वह परिवार के साथ मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गई हैं. जम्मू से न्यूज-18 से खास बातचीत में प्रिया ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि मुझे 99.2 परसेंट अंक मिले हैं. इसका सबसे ज्यादा श्रेय शिक्षिकाओं और माता- पिता को जाता है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours