रांची। Exit Polls, Jharkhand Lok Sabha Election 2019 -  लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में झारखंड की तीन सीटों पर वोटिंग समाप्‍त हो गई है। राजमहल, दुमका और गोड्डा में रविवार को 70.54 फीसद मतदान हुआ। इस बीच चुनावी नतीजों को लेकर कयासों और विश्‍लेषण का लंबा दौर शुरू हो गया है। वोटिंग खत्म होने के बाद तमाम एग्जिट पोल सामने आ गए हैं। झारखंड में भाजपा ने 13 सीटों पर और एक सीट पर सहयोगी पार्टी आजसू ने चुनाव लड़ा है। जबकि महागठबंधन की ओर से 7 सीटों पर कांग्रेस, चार पर झामुमो, दो पर झाविमो और दो सीटों पर राजद ने चुनाव लड़ा है।

आज तक के एक्जिट पोल की बात करें तो झारखंड में महागठबंधन का सूपड़ा साफ होता दिख रहा है। यहां की 14 सीटों में से एनडीए को 12 से 14 सीटें मिलने का अनुमान किया जा रहा है। वहीं यूपीए को शून्‍य से दो सीटें मिलती दिख रही हैं। एबीपी न्‍यूूूज के मुताबिक झारखंड की 14 सीटों में से आठ सीटें एनडीए को और छह सीटें यूपीए को मिलती दिख रही हैं। हालांकि, चुनाव आयोग 23 मई को वोटों की गिनती के बाद आधिकारिक तौर पर लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे घोषित करेगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours