पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के पुराने सरकारी बंगले के नवीनीकरण को लेकर आरोप- प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। राज्य के मौजूदा उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि सरकारी बंगले की शाही साजो-सज्जा के मामले में तेजस्वी यादव के कोई क्लीन चिट नहीं दी गई है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि तेजस्वी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए सरकारी बंगले में 44 एयर कंडीशनर (एसी) लगाए थे।
सुशील मोदी ने ट्विटर पर एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव को सरकार से कोई क्लीन चिट नहीं मिली है। उन्होंने कहा, '5 देशरत्न मार्ग स्थित बंगले की साज पर अपने पद का दुरुपयोग कर करोड़ों रुपये खर्च करने के मामले में सरकार द्वारा तेजस्वी यादव को कोई क्लीन चिट नहीं दी गई है। आखिर किस नियम के तहत तेजस्वी यादव ने भवन निर्माण विभाग के अतिरिक्त पुल निर्माण निगम से 59 लाख का कीमती फर्नीचर मंगवाया।'
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours