सराईकेला मॉब लिंचिंग मामले में राज्य अल्पसंख्यक आयोग की टीम ने कदमडीहा गांव जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की. इस दौरान टीम ने परिवारवालों से घटना की विस्तार से जानकारी ली. करीब घंटेभर चली इस मुलाकात के दौरान आयोग ने परिजनों को हर संभव सरकारी मदद दिलाने का भरोसा दिलाया.

अल्पसंख्यक आयोग की टीम का दौरा 

कदमडीहा गांव के बाद आयोग की टीम धातकीडीह गांव पहुंची. धातकीडीह में ही मृतक तबरेज की पिटाई की गई थी. धातकीडीह में भी आयोग की टीम ने गांववालों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई. इस दौरान एसडीओ डॉ बशारत कयूम भी टीम के साथ मौजूद थे. बशारत कयूम की ही अगुआई में डीसी ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की है. यह टीम पुलिस की एसआईटी से अलग घटना की जांच कर रही है.

संवेदनशील इलाकों में पुलिसबल तैनात

एसडीओ बशारत कयूम ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. अभी तक 11 गिरफ्तारियां हुई हैं. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई हो रही है. संवेदनशील इलाकों में पुलिसबल तैनात किये गये हैं. शांति बहाली के लिए प्रशासन लोगों से बात कर रहा है. सोशल मीडिया पर फैल रहे अफवाह पर लोग को ध्यान नहीं देना चाहिए.

अधिकारियों के साथ बैठक

दोनों गांवों का दौरा करने के बाद सराईकेला सर्किट हाउस में आयोग की टीम ने डीसी, एसपी समेत जिले के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान आयोग ने मृतक की पत्नी को हर संभव मदद देने का पदाधिकारियों को निर्देश दिया. साथ ही पुलिस की अबतक की कार्रवाई की भी जानकारी ली.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours