झारखंड के जमशेदपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटा मां की मौत को बर्दाश्त नहीं कर सका. मां की मौत के बाद बेटे ने भी पंखे से झूलकर मौत को गले लगा लिया. बेटा, मां के प्रति अपना प्यार दुनिया के सामने छोड़कर चला गया. वहीं दोनों की मौत के बाद मां- बेटे की अर्थियों को एक साथ घर से निकाला गया, जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं.

मां की इलाज के दौरान हुई मौत


दरअसल जिले के गोलमुरी थाना क्षेत्र के केबल टाउन का ये मामला है, जहां एक मां की इलाज के दौरान मौत हो गई. मां की मौत को बर्दाश्त न करने की हालत में उसके छोटे बेटे ने भी अपने घर में मां की साड़ी के सहारे फंदे में झूलकर खुदकुशी कर ली.

मां से बिछड़ने का लगा बेटे को सदमा

लोगों के मुताबिक, बेटा अपनी मां से बेहद प्यार करता था और मां की बीमारी को लेकर काफी परेशान रहता था. मां की इलाज की दौरान हुई मौत के सदमे को बेटा बर्दाश्त नहीं कर सका और घर पर जाकर फंदा लगाकर जान दे दी. हालांकि बेटे की मौत का कारण पुलिस अभी भी जांच पड़ताल करने में जुटी है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours