गोड्डा: पथरगामा के एसबीएसएसपीएसजे कॉलेज में अदाणी फाउंडेशन की तरफ से चलाया जा रहा डिजिटल लर्निंग कोर्स छात्रों को आकर्षित करने में खूब कामयाब रहा। इस कोर्स में अबतक 204 छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। छात्रों को अलग-अलग 5 बैच बना कर डिजिटल लर्निंग का कोर्स कराया जा रहा है। वर्तमान दौर में कम्प्यूटर शिक्षा की महत्ता और ग्रामीण छात्रों की दिलचस्पी को देखते हुए अदाणी फाउंडेशन की ओर से पथरगामा के एसबीएसएसपीएसजे कॉलेज में डिजिटल लर्निंग का कोर्स जून के पहले सप्ताह में शुरू किया गया, जिसका उद्घाटन विधायक अमित मंडल के हाथों कराया गया था। कॉलेज में पहले से ही स्टेट ऑफ द आर्ट कम्प्यूटर क्लासरूम तैयार था। अदाणी फाउंडेशन की तरफ से विशेषज्ञ कम्प्यूटर शिक्षक मुहैया कराया गया है। यहां छात्र प्रोजेक्टर के माध्यम से थ्योरी और बाद में कम्प्यूटर पर प्रैक्टिकल करते हैं। कंप्यूटर टीचर मृणाल कुमार ने बताया कि यह कोर्स एक महीने का है जिसमें छात्रों को कम्प्यूटर फंडामेंटल के साथ-साथ काम-काज में आने वाले माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस, पावर प्वाइंट, एक्सेल आदि के अलावा इंटरनेट टेक्नोलॉजी की भी जानकारी दी जाएगी। कॉलेज के प्राचार्य बसंत नारायण ने कहा कि इस शॉर्ट टर्म कोर्स से जहां एक तरफ छात्रों का डिजिटल नॉलेज बढ़ेगा वहीं उन छात्रों को भी कमप्यूटर विषय को समझने में मदद मिलेगी जो इस विषय को आगे अपना करियर बनाना चाहते हैं। कॉलेज के अन्य प्रोफेसर-शिक्षकों ने भी अदाणी फाउंडेशन की ओर से शुरू किए गए डिजिटल लर्निंग कोर्स की सराहना की।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)




Post A Comment:
0 comments so far,add yours