झारखंड के धनबाद में ग्रामीणों ने विस्फोटक से भरा एक मिनी ट्रक पकड़ा है. मामला जिले के नक्सल प्रभावित तोपचांची प्रखंड के अमलखोरी गांव की है जहां ग्रामीणों ने आज सुबह तड़के एक विस्फोटक लदा 407 वैन पकड़ा. वैन को उस समय पकड़ा गया जब वह जीटी रोड से गुजर रहा था. विस्फोटक से भरे मिनी ट्रक के पकड़ने जाने की खबर मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं, मौका देख वैन का चालक फरार हो गया. जब ग्रामीणों ने वैन की तलाशी ली तो उसमें नियोजेल कंपनी का विस्फोटक मिला. जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है.

हरिहरपुर थाना पुलिस ने विस्फोटक को कब्जे में लेने के बाद मामला दर्ज कर लिया और जांच में जुट गई है. ।पुलिस अभी कुछ भी बताने से मना कर रही है. पुलिस का कहना है कि वैन कहां से आ रहा था और कहां जा रहा था, इसकी जांच की जा रही है.

 सरायकेला में नक्सली हमला, 5 पुलिसकर्मी शहीद-

वहीं,  सरायकेला के तिरूलडीह थानाक्षेत्र में शुक्रवार देर शाम कुकड़ू साप्ताहिक बाजार से लौट रही पुलिस टीम पर नक्सलियों ने हमला कर दिया. इस हमले में पांच पुलिसकर्मी शहीद हो गए. शहीद पुलिसकर्मियों में दो एएसआई और तीन कांस्टेबल शामिल हैं. घटना के बाद नक्सली पुलिस के हथियार भी लेकर फरार हो गए.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours