झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात की.  इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में बीते पांच वर्षों में जो विकास कार्य हुए, उसी का नतीजा है कि भारत की जनता ने इतना बड़ा जनादेश दिया है, उन्हें झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता की ओर से बधाई दी.

सीएम रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी नेतृत्व और नीति आयोग के सहयोग से विकास कार्यों में तेजी आई है, इससे सरकार के प्रति लोगों में विश्वास का भाव जाग्रत हुआ है. साथ ही कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हम सभी नए भारत के निर्माण में जुटे हैं.

नीति आयोग की बैठक में रघुवर दास ने सुझाव दिया कि आपदा राहत कोष के नियमों में लचीलापन लाने की जरुरत है. साथ ही राज्य सरकारों को अधिक स्वतंत्रता देने की आवश्यकता है. कई बार ऐसी स्थितियां आ जाती है, जिससे तकनीकी दृष्टिकोण से सुखाड़ घोषित करने की स्थिति नहीं बन पाती, लेकिन राहत कार्यों की आवश्यकता रहती है. वहीं पीएम मोदी  ने इन सुझावों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए अमल करने का आश्वासन दिया.

कम पानी वाले फसलों को उगाने के लिए किया प्रोत्साहित

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में औसतन सालाना एक 1300 मिलीमीटर वर्षा होती है, लेकिन पिछले कुछ सालों से कई जिलों में सूखे की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. है. सूखे की समस्या को देखते हुए सरकार किसानों को कम पानी वाले फसलों को उगाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है. वहीं शहरी क्षेत्रों में पानी के संचयन के लिए वर्ष 2017 में रेनवाटर हार्वेस्टिंग अधिनियम लागू किया गया.

नक्सलियों से लड़ने के लिए विशेष बल जगुआर का किया गठन  

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड के 21 जिले नक्सल प्रभावित थे,  इसमें 13 जिले अति नक्सल वाद से ग्रस्त थे. आज यह संख्या घटकर बहुत कम रह गई है. इस समस्या से निपटने के लिए सरकार ने पुलिस बलों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ थानों की संख्या में भी बढ़ोतरी की है. साथ ही नक्सलियों से लड़ने के लिए एक विशेष बल जगुआर का गठन किया गया है। इसके अतिरिक्त 40 बटालियन आज नक्सल विरोधी अभियान में जुटे हैं.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours