रांची। India vs Pakistan, ICC World Cup 2019  में भारत की जबर्दस्‍त जीत और पाकिस्तान की करारी हार से रांची के क्रिकेटप्रेमियों में जश्‍न का माहौल है। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर वर्ल्ड कप 2019 का 22वें मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 89 रन से हरा दिया। भारत की जीत के साथ शुरू हुई आतिशबाजी जहां देर रात तक जारी रही, वहीं सोशल मीडिया पर क्रिकेट प्रशंसकों के एक से बढ़कर एक मजेदार कमेंट भी आ रहे हैं। झारखंड के मुख्‍यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्‍यमंत्री बाबूलाल मरांडी समेत कई नेताओं ने टीम इंडिया की जीत पर शुभकामनाएं दीं। आइए जानते हैं टीम इंडिया की जीत पर किसने क्‍या कहा...
अद्भुत...शानदार खेल... टीम इंडिया। विजय के सफर को जारी रखते हुए पाकिस्तान को हराकर आपने हर हिंदुस्तानी के चेहरे पर खुशियां बिखेर दी हैं। जीत का सिलसिला बरकरार रखें। जय हो, विजय हो। - रघुवर दास, मुख्‍यमंत्री, झारखंड
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours