पाकुड़✍
       नगर परिषद,पाकुड़ का टीम अध्यक्ष श्रीमती सम्पा साहा के नेतृत्व में उपाध्यक्ष श्री सुनील कुमार सिन्हा,जिला 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य श्री हिसाबी राय,भाजपा नगर मंत्री श्री सुशील कुमार साहा सहित कनीय अभियंता श्री निमाय सरकार कनीय अभियंता श्री आदित्य मिर्धा एवं , श्री सुबोध यादव आदि नगर भ्रमण कर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं का अध्ययन किया।
       रेल गेट एवं माल गोदाम रोड से अतिक्रमण हटाए जाने के कारण प्रतिदिन फल,सब्जी, अनाज आदि बेचकर परिवार चलाने वाले लोगों के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है। नगर परिषद पाकुड़ उनकी समस्या के प्रति गंभीर है और प्रतिदिन दुकान लगाने हेतु स्थान का चयन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दिया गया है।यथाशीघ्र उन्हें प्रतिदिन दुकान लगाने हेतु स्थान तय कर उपलब्ध कराया जाएगा।नगर परिषद पाकुड़ के अध्यक्ष श्रीमती सम्पा साहा, उपाध्यक्ष श्री सुनील कुमार सिन्हा सहित पूरे नगर परिषद परिवार अतिक्रमण हटाए जाने गए दुकानदारों के प्रति सहानुभूति रखती है और उनके समस्या का समाधान का प्रयास किया जा रहा है।नगर परिषद पाकुड़ का यह सराहनीय प्रयास है।
        नगर वासियों एवं राहगीरों के लिए शहर के चौक चौराहों पर वाटर एटीएम लगाने की योजना है उसके लिए गांधी चौक, रेलवे फाटक,विवेकानंद चौक,हरिन चौक,अंबेडकर चौक,कोर्ट परिसर के निकट पानी एटीएम लगाने का विचार कर रही है।
       पाकुड़ शहर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं रहने के कारण प्रतिदिन जाम की समस्या से लोगों को जुझना पड़ता है साथ ही दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।सुरक्षित आवागमन के लिए शहर में पार्किंग की व्यवस्था होना अत्यावश्यक है।पार्किंग की व्यवस्था के लिए नगर परिषद पाकुड़ के द्वारा प्रयास शुरू कर दिया गया है।नगर परिषद की अध्यक्षा श्रीमती सम्पा साहा एवं उपाध्यक्ष श्री सुनील कुमार सिन्हा ने कहा कि नगर की समस्या के प्रति हम गंभीर हैं और नगर वासियों के सुख सुविधा का ध्यान रखना हमारा कर्तव्य है।बहुत जल्द हम वाटर एटीएम,अतिक्रमण हटाए जाने के कारण बेरोजगार हुए दुकानदारों के लिए स्थान एवं शहर में पार्किंग की व्यवस्था करेंगे।
       शहर में पार्किंग के लिए कोर्ट के निकट, हरिन चौक,स्टेट बैंक पाकुड़ शाखा के निकट,मिशन गेट विवेकानंद चौक,रेलवे फाटक के समीप,उत्पाद कार्यालय,बड़ोदरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक एवं डॉ श्याम भगत के क्लीनिक के निकट पार्किंग के लिए जगह चिन्हित करने का प्रस्ताव है।उक्त संबंध में नगर वासी नगर परिषद को सुझाव दे सकते हैं। जिस पर विचार किया जाएगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours