खूंटी जेल में जहरीली दाल खाने से 24 कैदी बीमार हो गये. इनमें से 14 कैदियों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जबकि 10 का इलाज जेल अस्पताल में ही किया गया. तबीयत ठीक होने पर बुधवार रात कुछ कैदियों को वापस जेल भेज दिया गया. सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने बताया कि सभी कैदियों की हालत स्थित है. जेल से खाने का सैंपल लेकर जांच के लिए रांची स्थित फॉरेंसिक लैब भेज दिया गया है.

खाना खाने के बाद आने लगीं उल्टियां 

बीमार कैदियों ने बताया कि बुधवार को दिन के 11 बजे उन्हें खाने में चावल, दाल और सब्जी दी गई. खाना खाने के कुछ ही देर बाद उन्हें उल्टियां आने लगीं. यह देख अन्य कैदियों ने खाना छोड़ दिया. तत्काल इसकी सूचना जेल और जिला प्रशासन को दी गई. डीसी सूरज कुमार, एसपी आलोक और एसडीपीओ आशीष महली जेल पहुंचे और मामले की जानकारी ली. बीमार कैदियों को आनन-फानन में अस्पताल शिफ्ट किया गया. कैदियों के हंगामे की आशंका के मद्देनजर जेल परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई.

14 कैदियों को भेजा सदर अस्पताल 



डीसी- एसपी ने करीब डेढ़ घंटे रहकर मामले की जांच की. डीसी ने जेल आईजी  को पूरे मामले की जानकारी दी. डीसी ने अपनी निगरानी में 14 कैदियों को सदर अस्पताल भिजवाया. जांच में पता चला कि दाल में छिपकली गिर गई थी.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours