रांची। राजधानी रांची स्थित अमिटी विश्वविद्यालय के पास गुरुवार को छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में कुछ छात्र घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। इसके बाद मामला शांत हुआ। बताया जाता है कि चुटिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ओवरब्रिज के समीप स्थित अमिटी यूनिवर्सिटी के परिसर के बाहर छेड़खानी के आरोप में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए।
इस दौरान कॉलेज के पास काफी देर तक हंगामा होता रहा। मारपीट में कई छात्र घायल हुए। इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। इस दौरान कुछ छात्र मौके से भाग खड़े हुए, वहीं मारपीट कर रहे कुछ युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसी दौरान मौका पाकर मारपीट के बाद कुछ युवक यूनिवर्सिटी के समीप स्थित एक लॉज में जाकर छुप गए। पता चलते ही पुलिस वहां पहुंची और लॉज में कमरे के अंदर बंद लोगों को बाहर निकलने के लिए कहा। कमरे के अंदर मौजूद युवकों ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी और कमरे के अंदर मौजूद दो युवक व एक युवती को हिरासत में लिया।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours