केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज आम बजट पेश करने वाली हैं. झारखंड को भी इस बजट से काफी उम्मीदें हैं. खासकर तब जब प्रदेश के लोगों ने लोकसभा चुनाव में 14 में से 12 सीटें एनडीए के खाते में दे दी हैं. केंद्र में पीएम मोदी और राज्य में सीएम रघुवर की डबल इंजन की सरकार के चलते राज्यवासियों की अपेक्षाएं और बढ़ी हुई हैं.

मोदी सरकार 2.0 के इस पहले बजट से सूबे के किसानों, मजदूरों, बुजुर्ग, महिला और व्यवसायी वर्ग को कई उम्मीदें हैं.


एक नजर उन उम्मीदों पर...

मध्यम वर्ग टैक्स स्लैब में छूट चाहते हैं.



किसान खेतों तक पानी और बिजली की सुविधा चाहते हैं
आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने वाली योजना बने

सीमांत किसानों को ऋण में राहत मिले



युवाओं के लिए रोजगार का सृजन हो
बेहतर शिक्षा व्यवस्था
शोधपरक और तकनीकी संस्थान की स्थापना
महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा के लिए प्रावधान
घरेलू सामानों की कीमतों में कमी आए

बुजुर्गों के लिए बेहतर रिटायरमेंट प्लान
स्वास्थ्य सेवा की सुविधा

मजदूर वर्ग के लिए न्यूनतम मजदूरी में इजाफा हो
असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए कल्याण की योजनाएं
मजदूरों के लिए स्वास्थ्य सेवा सुविधा

झारखंड में रेलवे जोन का निर्माण
रांची समेत विभिन्न स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में इजाफा
सफर के दौरान सुरक्षा और साफ- सफाई का मुकम्मल इंतजाम
अच्छे कोच और समय पर ट्रेनों का परिचालन
रेलवे इंफ्रास्ट्रक्टर में बढ़ोत्तरी

सूबे में इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने पर जोर
परिवहन व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours