. जवाहर सिंह के अध्यक्षता में भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस योग भवन,पाकुड़ में मनाया गया। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री शैलेश कुमार वर्मा जी उपस्थित थे साथ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सह कार्यवाह श्री राजकुमार सिंह,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य श्री अनुग्राहित प्रसाद साह एवं भाजपा नेता श्री हिसाबी राय मंचासीन थे।
आज भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस है। आज ही के दिन स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के जन्मदिवस पर महान चिंतन स्वर्गीय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी ने भारतीय मजदूर संघ का स्थापना किया था।
इस अवसर पर अनुग्राहित प्रसाद साह ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ मजदूरों का मजदूरों के लिए मजदूरों के द्वारा चलाए जाने वाला देश का सबसे बड़ा संगठन है। जिसका उद्देश्य राष्ट्रहित उद्योग हित और मजदूर हित है।लेकिन मजदूरों का अन्य संगठन एकांगी है।जो कहते हैं कि हमारी मांगे पूरी हो चाहे जो मजबूरी हो। वह राष्ट्र और उद्योग की चिंता नहीं करते। लगभग सभी मजदूर संगठनों का संबंध किसी न किसी राजनीतिक दल से होता है।लेकिन भारतीय मजदूर संघ ही एक ऐसा संगठन है।जो किसी भी राजनीतिक दल से संबंधित नहीं है। मजदूरों के हित में मजदूरों का स्वतंत्र संगठन है।
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री शैलेश कुमार वर्मा ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ एक राष्ट्रवादी संगठन है जिसका कार्यक्रमों के केंद्र में राष्ट्रहित के साथ-साथ उद्योग हित एवं मजदूर ही होता है इस संगठन का मानना है कि राष्ट्र की उन्नति तभी हो सकता है जब देश के में उद्योगों के उन्नति हो और मजदूर सुखी हो इसलिए भारतीय मजदूर संघ राष्ट्र के प्रगति के साथ-साथ उद्योग की प्रगति को ध्यान में रखते हुए मजदूरों के शोषण के खिलाफ उनके कल्याण के लिए संघर्ष करता है चाहे कोई भी राजनीतिक दल की सरकार हो मजदूरों के हित से कोई समझौता नहीं किया जा सकता ।
. आज पाकुड़ जिले में भारतीय मजदूर संघ का संगठन आगे बढ़े और यहां के मजदूरों को अपने साथ जोड़ने की योजना बनाई गई साथ ही आज भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री शैलेश कुमार वर्मा ने भारतीय मजदूर संघ का जिला कार्यसमिति की घोषणा की जिसमें श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर को अध्यक्ष श्री जवाहर कुमार सिंह को जिला मंत्री श्री पीयूष घोष को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है वहीं जिला उपाध्यक्ष श्री विजय कुमार भंडारी,श्रीमती बूल्टी सेन, श्री देवदर्शन मजुमदार को मनोनित किया गया है। श्री मानिक ठाकुर,दशरथ साव,शिशिर मंडल जिला सह मंत्री सहित 15 कार्यकर्ता को कार्यसमिति का सदस्य बनाया किया गया है।
श्री वर्मा ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामना देते हुए मजदूर हित में काम करने का निर्देश दिया।नव मनोनीत अध्यक्ष श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने धन्यवाद ज्ञापन किया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours