रांची में  सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्‍ट कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली ग्रेजुएशन की स्टूडेंट रिचा भारती को सशर्त जमानत दे दी गई है. कोर्ट ने रिचा को सशर्त जमानत देते हुए कहा कि उन्‍हें 15 दिन के भीतर कुरान की पांच प्रतियां खरीदकर बांटनी होगी. रिचा ने कहा कि वह एक प्रति पिठौरिया के सदर अंजुमन कमेटी और 4 प्रतियां सरकारी कॉलेज को दान करेंगी. साथ ही कोर्ट ने रिचा से सात-सात हजार के दो मुचलके भी भरवाए हैं.

अंजुमन कमेटी ने दर्ज कराई थी FIR

दरअसल, 12 जुलाई को रिचा भारती को पिठौरिया पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के जुर्म में गिरफ्तार कर जेल भेजा था. बता दें कि रिचा के खिलाफ पिठौरिया के सदर अंजुमन कमेटी के मंसूर खलीफा ने FIR दर्ज कराई थी. मंसूर खलीफा ने रिचा पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों को ठेस पहुंचाई है. मंसूर खलीफा के मुताबिक रिचा कई दिन से सोशल मीडिया पर धर्म के प्रति आलोचनात्मक मैसेज भेज रही थी और आपसी सौहार्द्र बिगाड़ने की कोशिश कर रही थी. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रिचा को गिरफ्तार कर लिया था.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours