झारखंड के घाटशिला में जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के कुलडीहा गांव में बीती रात एक शराबी बेटे ने अपनी मां की बांस से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी. घटना बीते सोमवार की है. वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को उसके मौसी के घर से गिरफ्तार कर लिया. साथ ही पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है.

इसी वजह से पिता रहता था अलग

मृतिका की पहचान 55 वर्षीय सुशीला सिंह के रूप में हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक 30 वर्षीय विष्टु सिंह (आरोपी) अपनी मां के साथ ही रहता था. अक्सर वो गांव में शराब पीकर हंगामा करता था. उसकी हरकतों को लेकर एक बार ग्रामीणों ने उसकी पुलिस में शिकायत भी की थी, लेकिन वो अपनी आदतों से बाज नहीं आया. इतना ही नहीं अक्सर गांव में विवाद करने के बाद वह अपनी मां की पिटाई भी किया करता था. विष्टु के पिता जग्गू सिंह (60) इनहीं सब कारणों से घर और परिवार से अलग रहते थे.

इस बात पर हो गया था आग बबूला, मौसी के घर से गिरफ्तार


इसी क्रम में रविवार रात विष्टु सिंह शराब के नशे में घर पहुंचा और अपनी मां से खाना मांगने लगा. मां ने कहा-खाना बना हुआ है, जाकर ले लो. इसी बात पर विष्टु तैस में आ गया और बांस से अपनी मां की पिटाई शुरू कर दी. इससे महिला की मौत हो गई. इसके बाद विष्टु भागकर अपनी मौसी के घर चला गया. सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया.

वहीं, मामले में ग्राम प्रधान संजय लाहा ने बताया कि शराब के नशे में हंगामा करना विष्टु की हमेशा की आदत थी. विष्टु को पंचायत स्तर पर कई बार समझाया गया, लेकिन वो मानने को तैयार नहीं हुआ.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours