झारखंड के बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है. नाबालिग युवती अपने प्रेमी के पास रह रही थी. पुलिस ने उसका मेडिकल कराया है साथ ही प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दरअसल, नाबालिग युवती की मां ने 9 जुलाई को मामला दर्ज कराया था कि शिबू मुंडा नाम के शख्स समेत 11 लोगों ने नाबालिग का अपहरण कर लिया है. लेकिन, मामले में पुलिस पर लापरवाही के भी आरोप लगे थे.

मामला चंद्रपरा थाना क्षेत्र के सेंट्रंल कॉलानी मकोली की है. नाबालिक युवती की मां उर्मिला देवी ने महिला आयोग में की अध्यक्षा से चंद्रपुरा थाना के खिलाफ पत्र सौपा था. जिसमें कहा गया कि उनकी बेटी को 9 जुलाई को शिबू मुंडा समेत 11 लोगो ने उसके सामने अगवा कर लिया. मामले की जानकारी देने के बाद पुलिस ने आरोपियों के साथ बच्ची को देर शाम बरामद कर लिया, लेकिन दो दिन से न आरोपी को जेल भेजा गया और न ही बच्ची को उसे सौपा गया.



पुलिस की लापरवाही-

मामले को लेकर पड़ताल की तो यह बात सामने आई कि पुलिस ने 10 जुलाई को न तो नाबालिक का मेडिकल टेस्ट कराया और न ही आरोपी लड़के को जेल भेजने का काम किया. मामले को बढ़ता देख पुलिस हरकत में आई और 11 जून को नाबालिक मेडिकल कराया और आरोपी युवक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया.


Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours