झारखंड के पलामू जिले में सतबरवा थाना क्षेत्र स्थित दूलसूलमा गांव में बीते रविवार को देर रात एक बुजुर्ग की कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर निर्मम हत्या कर दी. घटना के पीछे जमीन विवाद होने कारण सामने आया है. इधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुहंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. साथ ही मामला दर्ज कर आरोपियों की छानबीन शुरू कर दी है.

जमीन विवाद को लेकर पहले भी हो चुके थे हमले

बता दें कि मृतक की पहचान 60 वर्षीय नागेश्वर सिंह के रूप में हुई है. मृतक की पत्नी राजमणि देवी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रिश्तेदार जानकी सिंह के साथ कई वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. इसे लेकर साल 2007 में भी इन लोगों ने नागेश्वर (मृतक) को गोली मार दी थी, हालांकि लंबे इलाज के बाद वे ठीक हो गए थे.



सोते हुए रामेश्वर पर कर दिया हमला

राजमणि देवी ने बताया कि रविवार की रात उनके पति घर पहुंचे और थोड़ी देर के बाद खाना खाने की बात कही. इतना कहने के बाद वो कमरे में जाकर सो गए. तब ही रात करीब 8 बजे जानकी सिंह, उसका बेटा राधे सिंह, भतीजा निर्मल सिंह, उसका पुत्र और भतीजा गिरवर सिंह घर में आ धमके. इसके बाद नींद में ही उन लोगों ने नागेश्वर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई.

संबंधित मामले में एसआई विजय कुमार ने कहा कि शव को फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की छानबीन में जुटी पुलिस ने जल्द ही हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours