बेवा निवासी इंद्रदेव मरांडी रोजगार की तलाश में चेन्नई जाने के क्रम में खड़गपुर के पास ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बेवा में मातम पसर गया।घटना की जानकारी विधायक जी को मिलते ही बेवा पहुंचे और परिवार वालों से मिले। परिवार वालों को सांत्वना दिया और परिवार वालों की आर्थिक स्थिति देख ₹10000 का सहायता राशि भी दिया। परिवार में दो छोटे छोटे बच्चों को देख विधायक जी की आंखों में आंसू आ गए और कहा कि इस दुख की घड़ी में मैं आपके परिवार वालों के साथ हूं। पीड़ित परिवार के लिए मुझे जो भी करना होगा वह मैं करूंगा और बच्चों के भविष्य के लिए जो भी उचित होगा वह मैं करूंगा। आप लोग अपने आप को अकेला ना समझे मैं आपके परिवार के लिए एक पैर पर खड़ा हूँ।
आगे विधायक जी ने सरकार पर भी जमकर बरसते हुए कहा की सरकार निकम्मी है और युवाओं की जान की भी दुश्मन बनी हुई है। आए दिन हमारे युवा रोजगार की तलाश में बाहर पलायन कर रहे हैं और उनकी मौत की खबरें हमें मिलती है। आज हमारे युवा को झारखंड मोमेंटम के नाम पर झूठा आश्वासन और घोषणा कर बरगलाने का काम किया गया। झारखंड मोमेंटम से किसी को किसी प्रकार का लाभ नहीं मिला। अगर किसी को लाभ मिला तो वह भाजपा सरकार को मिला जिसने अरबों रुपए का बंदरबांट इस मोमेंटम के नाम पर किया।आखिर मैं पूछना चाहता हूं कि जब आप नौकरी नहीं दे सकते तो बड़े बड़े वादे क्यों करते हैं? आज पूरा युवा वर्ग अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है इसलिए आए दिन हजारों की संख्या में लोग रोजगार की तलाश में बाहरी राज्यों का रुख कर रहे हैं। इस भ्रष्ट और बेईमान सरकार ने झारखंड को खोखला कर दिया। अभी भी समय है की हम सभी को एक हो कर इस निकम्मी सरकार कुरान से बेदखल करना होगा तभी हम आने वाले पीढ़ी के साथ न्याय कर पाएंगे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours