1.राज्य में झामुमो की सरकार आने पर यहाँ के शहीदों के सपनों, उनके अरमानों की मान रखते हुए झारखण्ड का विकास करेगी। इसकी शुरुआत राज्य के अंतिम घर तक साफ़ पानी पहुंचा होगी। साथ ही हर खेत तक पानी पहुँचाते हुए राज्य सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ करगी।
2. 25 करोड़ तक की सरकारी निविदा को झारखंडियों तक पहुंचाने का काम करेगी।
3. राज्य के ग़रीबों को तमाम प्रकार के सुविधाएँ मुहैया कराने के अलावा उन्हें उनके पक्के आवास के लिए तीन लाख रुपए देगी।
4. राज्य के तमाम वर्गों के अधिकार, जैसे- एसटी का 28%, ओबीसी को 27%, एससी का  12% आरक्षण लागू कर झारखण्ड के मायने को साकार करेगी। 
5. राज्य की महिलाओं का हक 50 % आरक्षण देने के अपने आदेश को पुनः लागू करते हुए, यहाँ की माताओं-बहनों को बराबरी का एहसास करा उनका संरक्षण सुनिश्चित करेगी।
6. राज्य के प्रत्येक गाँव में महिला बैंक की स्थापना होगी ताकि यहाँ की महिलाएँ आर्थिक रूप सुदृढ़ हो सके।

7. राज्य के प्रत्येक गाँव में किसान भाईओं के सुविधा का विशेष प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक गाँव में किसान बैंक की भी स्थापना की जायेगी।
8. राज्य के युवाओं की सर्वप्रथम प्राथमिकता सुनिश्चित करने के लिए निजी क्षेत्रों में भी स्थानीय युवाओं को 75% आरक्षण मुहैया कराएगी, ताकि यहाँ के युवा भी देश के पटल पर अपना परचम लहरा सके।
9. पहले साल में ही सरकार राज्य के पांच लाख स्थानीय युवाओं को नौकरी देगी और जबतक उन्हें नौकरी मिलती, बेरोज़गारी भत्ता देती रहेगी।
 10. राज्य की जनता के लिए नए सिरे से भूमि अधिकार क़ानून परिभाषित कर यहाँ के हर भूमिहीन को भूखंड मुहैया कराएगी ताकि यहाँ की विस्थापित गरीब जनता स्थानीय होने से वंचित न हो पाए।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours