झारखंड के गिरिडीह जिले में बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड के दोषी शाहिद को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. मामला गांडेय थाना के मंझिलाडीह का है. दरअसल, बीते 30 अप्रैल 2013 को आरोपियों ने दोनों पिता-पुत्र की हत्या कर दी थी. संबंधित मामले में 2 साल पहले 10 आरोपियों को अदालत ने सजा सुनाई थी. वहीं आरोपी शाहिद को पुलिस ने घटना के बाद 7 जून 2013 को गिरफ्तार किया था. आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया था, तब से वह जेल में है. बता दें कि मामले में जिला जज टू कुमार दिनेश की अदालत ने सुनवाई करते हुए आरोपी को दोषी करार आजीवन कारावास की सजा सुना दी.
10 हजार रुपए जुर्माने के साथ आजीवन कारावास की सजा
बता दें कि सुनवाई के लिए आरोपी को सेंट्रल जेल से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदालत में पेश किया गया. इस दौरान अभियोजन पक्ष से अपर लोक अभियोजक मनोज कुमार सिंह और अधिवक्ता दुर्गा प्रसाद पांडेय ने की जबकि बचाव पक्ष से अधिवक्ता रामाधार मिश्रा ने बहस की. वहीं अभियोजन पक्ष से मामले में 8 लोगों की गवाही पहले ही हो चुकी है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours