राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में विवाहिता को धोखे से कब्रिस्तान ले जाकर दुष्कर्म किया गया. पीड़िता होटल में काम करती है. जन्मदिन पर काम करने के बहाने उसे बुलाया गया और आरोपी ने घृणित काम को अंजाम दिया. घटना बुधवार रात की है. पुलिस को इसकी जानकारी मिलते ही तत्काल कार्रवाई कर आरोपी गौरव राय उर्फ शेरू को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के मुताबिक आरोपी का आपराधिक चरित्र रहा है.
कब्रिस्तान ले जाकर किया दुष्कर्म
आरोपी पीड़िता पर पहले से ही गंदी नजर रखता था. बुधवार की रात वह महिला को अपने साथ चलने को कहा. उसे कब्रिस्तान ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया. दुष्कर्म के बाद आरोपी महिला को मौके पर छोड़कर फरार हो गया.
पीड़िता होटल में काम करती है. आरोपी पीड़िता को अपने भतीजे के जन्मदिन पर काम करने के बहाने होटल से बुलाया था. गुरूवार को घटना की जानकारी पुलिस को मिली, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी गौरव राय उर्फ शेरू को गिरफ्तार कर लिया. इस सिलसिले में नामकुम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है.
आरोपी का आपराधिक इतिहास
एसएसपी अनीश गुप्ता ने बताया कि आरोपी शेरू का आपराधिक इतिहास रहा है. वह कई मामलों में जेल जा चुका है. लूट,अपहरण,आर्म्स एक्ट के कई मामले उस पर दर्ज हैं.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours