गोड्डा दौरे के दौरान राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू पथरगामा प्रखंड में स्थित एवीएसएसपीएसजे कॉलेज में चल रहे फुलो झानो सक्षम आजीविका सखी मंडल की महिलाओं से भी मिली। फुलो झानो सक्षम आजीविका सखी मंडल की ओर से चलाए जा रहे वस्त्र उत्पादन केन्द्र की महिलाओं से मिल कर राज्यपाल ने उनसे विस्तारपूर्वक बातचीत की। महिलाओं से बात करके महामहिम ने फुलो झानो सक्षम आजीविका सखी मंडल की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें यह जानकर बेहद खुशी की अनुभूति हो रही है कि आज महिलाएं घर का काम काज सम्हालते हुए सिलाई का काम करके पांच हजार और उससे भी ज्यादा कमा रही है। अपने संबोधन से पहले महामहिम के हाथों एक वेवसाइट का भी विमोचन हुआ जो फुलो झानो सक्षम आजीविका सखी मंडल की महिलाओं द्वारा तैयार कराया गया है। इस वेवसाइट के निर्माण में अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर की अहम भूमिका रही है। एवीएसएसपीएसजे कॉलेज में चल रहे फुलो झानो सक्षम आजीविका सखी मंडल की ओर से एक अत्याधुनिक वस्त्र उत्पादन केन्द्र चलाया जा रहा है जिसे अदाणी फाउंडेशन की मदद से तैयार किया गया है। इस वस्त्र उत्पादन केन्द्र में अदाणी फाउंडेशन की तरफ से 25 अत्याधुनिक सिलाई मशीन लगाया गया जिसकी मदद से हर रोज 200 से 300 सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए यूनिफॉर्म तैयार किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल को फुलो झानो सक्षम आजीविका सखी मंडल की महिलाओं ने एक स्मृति चिन्ह और अपने हाथों तैयार कपड़े का थैला भी भेंट किया। वहीं राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के हाथों समिता देवी, पूनम कुमारी, कोमल कुमारी, मंजू देवी आदि महिलाओं को चेक द्वारा उनके पारिश्रमिक का वितरण किया गया।


Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours