पाकुड़: जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के नकसल प्रभावित गांव आलूबेड़ा के फुटबाँल मैदान में जन समाधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इस कार्यक्रम में पंचायत मुख्यालय के गांव आलूबेड़ा के अलावे दुधाजोर ,चिलगो ,संडोकांटा, सियालपहाड़ी ,विशनपुर ,सकलमा ,टमकी सहित लगभग एक दर्जन गांवों के सैकडों महिला ,पुरुष के अलावे युवक युवतियों ने हिस्सा लिया ।कार्यक्रम में वतौर मुख्य अतिथि पाकुड़ जिले के पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन सिंह तथा एस एस बी 35 वीं वटालियन के कमांडेंट परीक्षित बेहरा मौजूद थे ।मौके पर उपस्थित जन समूह को संबोधित कर जिले के पुलिस अधीक्षक ने कहा की आप को किसी से तनिक भी डरने की जरुरत नहीं है पुलिस आप के हर सुख दुख की साथी है आपकी हर कठिनाई पुलिस दूर करेगी यह तभी संभव है जब आप जागरुक रहेंगें ।आप यदि जागरूक बने नहीं रहेगें परेशानियां आप के आस पास मडराती रहेगी ।आप को जब कभी भी लगे कि आप के सामने परेशानी खड़ी है तुरंत पुलिस को सूचना दें ।हम आप के दरवाजे तक बेझिझक पहुंचेंगे ।पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने लोगों से कहा कि जिले के नकसल प्रभावित इलाके में उनकी गतिविधि पहले की अपेक्षा कम हुई है ।हम उन्हें मुंहतोड़ जबाब देने के लिए हैंऔर आगे भी रहेंगे हमारा प्रयास रहा है कि क्षेत्र में अमन चैन रहे यदि उसमें कोई खलल पैदा करता है तो वे किसी कीमत पर वकशे नहीं जायेंगे ।भलाई इसी में होगी कि अमन चैन छिनने वाले लोग व उसमें संलिप्त व्यक्ति समाज के मुख्यधारा से जुड़ कर अमन चैन की जिंदगी गुजर बसर करें पुलिस उन्हें हर संभव मदद करेगी ।उन्होने कहा कि स्थानीय पुलिस को निदेश दे दिया गया है कि क्षेत्र में 20 से 30वर्ष तक के जो भी युवा वेरोजगार हैं वे मेटिक पास हैं अथवा नहीं उनकी सूची तैयार करें ऐसे युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण के द्वारा विभिन्न टेडों के माध्यमों से प्रशिक्षण दिलाकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने का काम किया जाएगा ।कार्यक्रम में उपस्थित दर्जनों महिलाऔं ने एस पी से वृद्धावस्था पेंशन ,विधवा पेंशन आदि न मिलने की शिकायत की जिसपर तत्काल समाधान हेतु अंचल निरीक्षक को जिम्मेवारी दे दी गई ।जन समुह को एस एस वी कमांडेंट परीक्षित बेहरा द्वारा भी संम्बोधित किया गया ।बी पी ओ द्वारा योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई ।एस डी पी ओ शशि प्रकाश ,थाना प्रभारी सुरेद्र रविदास ,एस एस वी के सुनील कुमार सिंह व प्रमुख सोनामुनि हांसदा ने भी संबोधित किया गया ।मौके पर जरुरत मंदों के बीच धोती ,साड़ी गमछा ,छाता टार्च आदि का वितरण किया गया ।
Home
ताज़ा ख़बर
पाकुड़
जिले के नकसल प्रभावित गांव आलूबेड़ा में किया गया जन समाधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)




Post A Comment:
0 comments so far,add yours