अफरोज कुरेशी
धनबाद । आज विश्व आदिवासी दिवस के अवसर सोनोत संथाल समाज ने जिला परिषद से रणधीर वर्मा चौक तक विशाल संस्कृतिक मार्च धूम-धाम से निकाला। सैंकड़ों की संख्या में कलाकारों ने अपने पारंपरिक वेशभूषा में इसमे भाग लिया। 
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो जिलाध्यक्ष श्री रमेश टुडू मौजूद थे। श्री रमेश टुडू ने कहा आदिवासी-मूलवासी लोगों की दशा और दिशा की ईमानदारी से समीक्षा करें। हम यह देखें कि जो संवैधानिक अधिकार भारतीय संविधान ने हमें दिया है, इसे अपने समाज-राज्य और देश-हित में उपयोग कर पा रहे हैं या नहीं। चाहे जल-जंगल-जमीन पर परंपरागत अधिकार हो, पांचवीं अनुसूची में वर्णित प्रावधान हो, ग्रामसभा का अधिकार हो, सीएनटी व एसपीटी एक्ट के प्रावधान हों, वन अधिकार कानून हो या फिर स्थानीय नीति के प्रावधान हों, हम देखें कि धर्मांतरण बिल के प्रावधान व जमीन अधिग्रहण बिल 2017 के प्रावधानों ने हमारा कितना हित किया है। श्री टुडू ने आज विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर समस्त झारखंड वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दिया एवं अनेकता में एकता पर जोर दिया। 
इस कार्यक्रम में दिशोम नायकी नरेश कुमार टुडू, रति लाल टुडू, अनिल कुमार टुडू, अजय हांसदा, हेमन्त कुमार सोरेन, सूख लाल मरांडी, राम किसुन टुडू, ,फूलचंद किस्कू, संजय सोरेन, अनिल टुडू,सनातन सोरेन, सुनील मुर्मू, महादेव हांसदा, लखी राम टुडू, भूदेव टुडू, सूर्यकान्त सोरेन,सूख लाल हेम्ब्रम, सुशील हेम्ब्रम, ज्ञानेश्वर टुडू, सहित सैकड़ों आदिवासी युवा-युवतियाँ गीत - नृत्य दल के शामिल हुए |
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours