रांची। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इस माह तीन दिनों तक झारखंड में रहेंगे। वे 28 सितंबर को रांची आएंगे। उनका राजभवन में ठहरने का कार्यक्रम है। वे अगले दिन 29 सितंबर को बिशुनपुर, गुमला में विकास भारती के कार्यों का अवलोकन करेंगे। वहां से लौटने के बाद राष्ट्रपति इसी दिन देवघर जाएंगे जहां वे बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। वे अगले दिन 30 सितंबर को रांची विश्वविद्यालय के दीक्षा कार्यक्रम में शामिल होंगे।

बता दें कि बिशुनपुर, गुमला में विकास भारती के कार्यों का अवलोकन करने कुछ दिन पहले ही राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के भैय्या जी जोशी भी पहुंचे थे। तब उन्‍होंने कहा था कि इसे आधुनिक तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा। अब महामहिम राष्‍ट्रपति के आगमन के बाद विकास भारती के कार्यों को और ऊंचाई मिलने की संभावना बलवती हो गई है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours