देवघर. देवघर में संकल्प यात्रा (Sankalp yatra) के जरिए राजद ने झारखंड में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) का शंखनाद कर दिया है. राजद नेता (RJD leader) और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejasvi Yadav) ने इस क्रम में आयोजित जन सभा को संबोधित किया. तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं में जोश भरने की पूरी कोशिश की. उन्होंने इस दौरान झारखंड सरकार पर भी जमकर निशाना साधा.
तेजस्वी यादव ने रघुवर सरकार पर साधा निशाना
संकल्प यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार दाल पकवान में यात्रा कर रही है जो महज दिखावा है. बीजेपी सरकार को जनता ने नकार दिया है और आगामी विधानसभा चुनाव में महागठबंधन मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा और जीतेगा. तेजस्वी यादव ने कहा कि झारखंड राज्य गठन के 19 वर्षों में से 16 वर्ष बीजेपी (BJP) ने शासन किया. इन 16 वर्षों में बीजेपी ने झारखंड (Jharkhand) की जनता को लूटने का काम किया. राज्य में भ्रष्टाचार व अपराध के डबल इंजन की सरकार है. उन्होंने कहा कि सीएम रघुवर दास (CM Raghubar Das) नहीं चाहते हैं कि यहां के लोग शिक्षित हों.
देवघर विधानसभा आरजेडी की परंपरागत सीट है- तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव ने कहा कि देवघर (Deoghar) विधानसभा आरजेडी की परंपरागत सीट है और यहां इस बार आरजेडी की स्थिति अच्छी है. उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री सुरेश पासवान क्षेत्र में लगातार बने हुए हैं. वहीं संकल्प यात्रा की शुरुआत में ही कार्यकर्ताओं का जोश देख कर पार्टी के नेता भी काफी उत्साहित हैं. पूर्व मंत्री सुरेश पासवान ने कहा कि यह उत्साह और जोश अगर कायम रहा तो इस बार देवघर में राजद के विजय रथ को रोक पाना किसी के बूते की बात नहीं है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours