आज दिनाँक 17-09-2019 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर जगन्नाथ मंदिर धुर्वा के निकट टी वी एस मैदान में सेवा सप्ताह मनायी गई। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के झारखंड विस प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री ओम माथूर ने कहा कि पहले प्रधानमंत्रियों का जन्मदिवस सिर्फ एक महिमामंडन दिवस होता था परन्तु मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद इस महिमामंडन प्रथा को खत्म करते हुए अपना जन्मदिन सामाजिक सरोकार के साथ मनाया और अपने हर जन्मदिवस पर सामाजिक उत्थान की दिशा में एक नई परिपाटी को विकसित किया, इसी कड़ी में हम सभी ने इस जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का निर्णय लिया। श्री माथुर ने आगे कहा कि आज बीमारी का एक सबसे बड़ा कारण गंदगी एवं प्लास्टिक का अत्यधिक उपयोग है जिसे कम करने की शपथ हमें लेनी होगी तभी हम स्वस्थ एवं खुशहाल झारखंड की कल्पना कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हर साल पूरे विश्व में लाखों लोग बीमारी से मरते हैं जिसको देखते हुए मोदी सरकार ने एक सकारात्मक पहल करते हुए पूरे विश्व को योग को अपनाने का आह्वान किया जिसे पूरे विश्व ने सहर्ष स्वीकार करते हुए 21 जून को योगदिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया, ऐसे हैं हमारे प्रधानमंत्री जो न सिर्फ स्वस्थ भारत बल्कि स्वस्थ विश्व की कामना करते हैं।
सेवा सप्ताह सभा को संबोधित करते हुए झारखंड के सह प्रभारी श्री नंद किशोर यादव ने कहा कि मोदी जी की नये भारत के निर्माण की सोच बिल्कुल अलग और अनूठी है, 2014 में पहली सरकार बनने के साथ ही उन्होंने गरीबों को प्राथमिकता देते हुए जनधन खाता खुलवाने की बात की जिसका विपक्षी पार्टियों ने मजाक उड़ाते हुए कहा कि गरीबों के पास पैसे ही नहीं हैं तो खाते की क्या उपयोगिता है लेकिन आदरणीय मोदी जी की दूरदर्शी सोच के उस वक़्त लोग कायल हो गए जब जनधन खातों की सहायता से सरकार द्वारा दी जाने वाली राशि गरीबों को सीधे मिली और बिचौलियों का राज समाप्त हुआ। उन्होंने आगे कहा कि आज सरकार गरीबों को स्वस्थ एवं खुशहाल रखने के लिए दोनों मोर्चों पर काम कर रही है, पहला मोर्चा गंदगी के कारण बामारी न फैले इसीलिए स्वच्छता अभियान और दूसरा मोर्चा आयुष्मान भारत जिससे लोगों का इलाज सुनिश्चित हो सके।
इस मौके पर आये सभी लोगों को श्री ओ पी माथूर के द्वारा स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त झारखंड के निर्माण की शपथ दिलाई गई एवं थैला वितरण किया गया। इसके अलावा मोदी जी के जन्मदिवस पर सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत हरमू स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया एवं सदर अस्पताल राँची में फल वितरण किया गया।
सेवा सप्ताह कार्यक्रम को नगर विकास मंत्री सी पी सिंह ने भी संबोधित किया।सभा के अतिथि गण का स्वागत प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू,मेयर आशा लकड़ा, प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू विधायक नवीन जायसवाल, महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने फूलमाला पहनाकर किया। मंच का संचालन डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने किया। मौके पर राँची के पार्षदगण सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours