रांची। मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत करीब 12 लाख किसानों के खाते में शुक्रवार को सीधे राशि ट्रांसफर की जा रही है। इस मौके को खास अवसर में तब्दील करने के लिए कृषि विभाग ने राज्य के सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए हैं। मुख्यमंत्री रघुवर दास स्वयं चाईबासा में आयोजित समारोह में शिरकत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत 12 लाख किसानों के खाते में करीब 400 करोड़ की राशि प्रथम किस्‍त के रूप में भेजी जा रही है।

बता दें कि गत 10 अगस्त को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का शुभारंभ किया था। उस समारोह में राज्य के 13.60 लाख किसानों के खाते में प्रथम किश्त के रूप में 442 करोड़ रुपये की राशि भेजी गई थी। उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए 12 लाख से अधिक किसानों के खाते में राशि भेजने की व्यवस्था की जा रही है। राज्य सरकार ने 35 लाख किसानों के खाते में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना की राशि भेजने का लक्ष्य निर्धारित किया है। शुक्रवार को यह आंकड़ा 26 लाख के करीब पहुंच जाएगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours