रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास की 'जोहार जन आशीर्वाद यात्रा' शुक्रवार से कोल्हन प्रमंडल में दोबारा शुरू होगी। सीएम का जन आशीर्वाद रथ वहीं से अपना सफर शुरू करेगा, जहां मौसम की खराबी की वजह से त्योहारों से पूर्व रुक गया था। सीएम 10 बजे सुबह पोटका से जन आशीर्वाद यात्रा शुरू करेंगे। पोटका से हाता होते हुए चाईबासा के लिए प्रस्थान करेंगे। चाईबासा में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत किसानों के बीच प्रथम किश्त का वितरण करेंगे। चाईबासा के बाद पुन: राजनगर से वे अपना रोड शो शुरू करेंगे। कोल्हान में मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा 13 अक्टूबर तक चलेगी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours