मृतक का भाई झरिया थाना में है निजी चालक
धनबाद ब्यूरो शौकत खान की रिपोर्ट
धनबाद । झरिया थाना क्षेत्र में बुधवार को सुबह बनियाहीर डीएवी स्कूल के समीप से एक युवक का शव पुलिस ने जब्त कर थाना ले गयी जिसके बाद मृतक का पहचान थाना के शमशेर नगर निवासी झरिया थाना के निजी चालक जशीम अंसारी का भाई जावेद अंसारी उम्र ( 19) वर्ष के रुप में हुआ. मृतक का शव परिजन बीना कार्रवाई किये थाना से लेकर घर चला गया. जिसका होरिलाडीह कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार किया गया । बताया जाता है कि जावेद का मौत बिजली पोल पर चढ कर तार काटने के दौरान मंगलवार की रात मौत हो गयी. बुधवार को अहले सुबह आसपास के लोगों ने देखा कि बिजली का एक तार गिरा हुआ है. वही एक युवक का शव है. किसी इसकी सूचना झरिया पुलिस को दिया. सूचना पाकर झरिया थाना के गस्ती दल घटना स्थल पहुचा. पुलिस को पहचने तक बिजली लाइन चालू था. जिससे शव निकालने को लेकर काफी देर तक समस्या बना हुआ था. तभी एक व्यक्ति ने कपड़े के सहारे तार को हटाया जिस दौरान वह व्यक्ति बाल बाल बचे. जिसके वाद पुलिस शव कारण लेकर थाना पहुची. कुछ देर बाद क ई अवैध गोदाम कर्मियों का जमघट थाना में लग गया. जिसपर मृतक का पहचान किया गया. जब मृतक का पहचान झरिया थाना के चालक का भाई के रुप में होने पर पुलिस द्वारा शव को परिजन को सौप दिया गया. इस सबंध में चालक जशीम अंसारी ने पुलिस को लिखित रुप से दिया कि घर में विवाद हुआ था जिस कारण जावेद आत्म हत्या कर लिया. जिसके आलोक में झरिया थाना में सनहा दर्ज किया गया है ।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours