गुमला. झारखंड के गुमला (Gumla) जिले में शनिवार को भाकपा माओवादी नक्सली संगठन (Naxalite organization) के एरिया कमांडर बुधेस्वर उरांव (Budhswar Oraon) और उसके साथी ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी. मृतक की शिनाख्त बृजमोहन के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस (Gumla Police) ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है.

नक्सली बुधेस्वर ने अपने साथी के साथ वारदात को दिया अंजाम

घटना जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुदूरवर्ती इलाके की है. जानकारी के अनुसार नक्सली बुधेस्वर अपने एक साथी के साथ बृजमोहन सिंह की दुकान के पास पहुंचा और उसे दुकान के बाहर निकाल कर सीने में गोली मार दी. नक्सलियों (Naxali) ने एक गोली युवक के सीने में मारी तो वहीं दूसरी उसके हाथ में मारी. गोली मारने के बाद नक्सली अपना नारा लगाते हुए वहां से फरार हो गए. घटना के बाद आस-पास के इलाके में सनसनी फैल गई. घटना के बाद मृतक के शव को परिजन चैनपुर अस्पताल (Chainpur Hospital) ले आए, जहां युवक का पोस्टमार्टम किया गया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

मृतक की पत्नी कमला देवी ने बताया कि बृजमोहन दुकान पर गए थे, इसी दौरान दो नक्सलियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी. कमला देवी ने कहा आरोपी बुधेस्वर उरांव अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल पर था. परिजनों के अनुसार कुछ महीने पहले ही बृजमोहन को जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसके बाद वह चैनपुर में आकर रहने लगा था और जब वो अपने गांव दोबारा गया था तो उसकी हत्या हो गई. चैनपुर थाना प्रभारी मोहन कुमार अस्पताल पहुंच कर मामले की जानकारी लेने में जुट गए हैं. फिलहाल पुलिस आरोपियों की तफ्तीश में जुटी है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours