घाटशिला (पूर्वी सिंहभूम). झारखंड के घाटशिला अनुमंडल कार्यालय में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के नामांकन के अंतिम दिन घाटशिला अनुमंडल कार्यालय में गहमागहमी हो गई. बहरहाल, इस दौरान घाटशिला से 8 और बहरागोड़ा विधानसभा सीट से 10 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा. ऐसे में घाटशिला विधानसभा से कुल 17 और बहरागोड़ा से 19 उम्मीदावारों ने अपना नामांकन पत्र भर दिया है. मंगलवार को स्क्रूटनी के बाद नामांकन करने वाले विभिन्न राजनीतिक पार्टी के प्रत्याशी और निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव चिन्ह मिलने के बाद मैदान में अपना दम लगाएंगे.
नामांकन के अंतिम दिन JMM व AJSU ने दिखाया अपना दम
बता दें कि नामांकन के अंतिम दिन घाटशिला विधानसभा से जेएमएम प्रत्याशी रामदास सोरेन और एजेएसयू के डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू ने अपना दम दिखाया है. भारी समर्थकों के साथ दोनों पार्टियों के नेताओं ने घाटशिला मुख्य सड़क पर जुलूस निकाला.
जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन
जेएमएम प्रत्याशी रामदास सोरेन ने अंतिम दिन नामांकन में दो सेट फोर्म जमा किया है. नामांकन के बाद भारी समर्थकों के साथ घाटशिला NH 18 के पास आदिवासी छात्रावास (Tribal hostel) के पास मैदान में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इसके बाद पैदल ही घाटशिला मुख्य सड़क पर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया.
जीत हुई तो क्षेत्र का करेंगे विकास
इस मौके पर रामदास सोरेन ने कहा कि घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में टेक्निकल शिक्षा की कमी और घाटशिला कॉलेज में बीएड शिक्षा नहीं शुरू हो पाई. घाटशिला अनुमंडल को अब तक जिले का दर्जा भी नहीं मिल पाया है. बंद माइंस खुली नहीं. रोजगार के लिए युवाओं को क्षेत्र से बाहर जाना पड़ रहा है. क्षेत्र में एक ऐसा अस्पताल नहीं जहां गंभीर मरीज का इलाज किया सके. इसके लिए जमशेदपुर या बंगाल जाना पड़ता है. उन्होंने कहा कि अगर वे विजयी हुए तो इन जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करेंगे.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours