चाईबासा. अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के आज आने वाले फैसले को लेकर झारखंड के तमाम जिलों में भी पुलिस अलर्ट पर है. इसी क्रम में पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस ने जिले के सभी संवेदनशील इलाकों (में हाई अलर्ट कर दिया है.

संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बल कर रहे फ्लैग मार्च

बता दें कि पुलिस के सभी वरिष्ठ अधिकारी भारी सुरक्षा बल के साथ फ्लैग मार्च (Flag March) कर रहे हैं. इसी क्रम में देर रात शुक्रवार को चाईबासा (Chaibasa) के सभी प्रमुख सड़क मार्ग और इलाकों में एसपी इंद्रजीत महथा ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पैदल और वाहन गश्ती की.

लोगों से अफवाहों पर धयान न देने की अपील

इस दौरान पुलिस ने असामाजिक तत्वों (Anti-social elements) को चेतावनी (Warning) भी दी है. साथ ही आम लोगों से सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाहों (Rumors on Social media) पर ध्यान न देने के साथ साथ मैसेज न फैलाने और जिले में शांति व्यवस्था व सौहार्द बनाए रखने की अपील की है.

आज आएगा फैसला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

गौरतलब है कि अयोध्या विवाद मामले में आज यानी शनिवार को सुबह 10:30 बजे सुप्रीम कोर्ट फैसला सुनाएगा. अयोध्या मामले के फैसले के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को सतर्क रहने की हिदायत दी है. अयोध्या में धारा 144 लागू है. साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours