रांची। लंबे इंतजार के बाद अब से थोड़ी देर में अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला आ रहा है। ऐसे में देशभर के लोगों में उत्‍सुकता का माहौल है। झारखंड में चप्‍पे-चप्‍पे पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। शासन-प्रशासन का पूरा तंत्र चौकस है। पुलिस समेत तमाम सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं। ऐतिहासिक फैसले को लेकर हर कोई आाशान्वित दिख रहा है। यहां देखें अब तक के अपडेट

अयोध्या फैसले का करें सम्मान, दें भाईचारे का संदेश : रघुवर दास

अयोध्या मामले पर आने वाले फैसले पर झारखंड के सभी नागरिकों से अपील है कि फैसला जो भी हो हम उसे सहर्ष स्वीकार करें। किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। कोई अफवाह फैलाए तो इसकी सूचना प्रशासन को दें। झारखंड ने हमेशा अमन और भाईचारे की मिसाल पेश की है। आइये, इस बार भी हम सब झारखंडवासी पूरे देश को एकता, अमन और भाईचारे का संदेश दें।

मुख्य सचिव करेंगे विधि व्यवस्था की समीक्षा

अयोध्या मामले पर आने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर मुख्य सचिव डॉ. डीके तिवारी शनिवार सुबह 10 बजे सभी डीसी और एसपी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य की विधि-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। मुख्य सचिव ने आम लोगों से अपील की है कि जो भी फैसला आए उसे सभी स्वीकार करें। किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। अफवाह और संदेहास्पद सामग्री या किसी अराजक तत्व द्वारा शांति भंग करने की सूचना मिलती है तो इसकी सूचना पुलिस और जिला प्रशासन को दें। प्रशासन ऐसी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करेगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours