रांची/डेस्‍क
--------------
रांची : काके विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास को अपना लक्ष्य मानकर चलने वाली  झारखंड विकास मोर्चा के युवा नेता कमलेश राम दिन रात अपने प्रयास को आसमान की बुलंदियों पर ले जाना चाहती हैं।उनकी दिली इच्छा है कि उनके विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की कमी ना हो और पानी,बिजली,आवास,शिक्षा, चिकित्सा,सड़क,सफाई,औद्‍योगिक,व्यवसायिक,सांस्कृतिक व आर्थिक विकास मैं मजबूती दिखे और इस मजबूती के लिए यदि उनकी जान भी चली जाए तो हंसते-हंसते इस क्षेत्र के लिए वह जान दे देंगे।
उक्त बातें काके विधानसभा क्षेत्र के कर्मठ एवं जुझारू समाजसेवी सह युवा नेता कमलेश राम ने केलांचल टाइम्स के संवाददाता के साथ विशेष वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि काके विधानसभा क्षेत्र में अब तक जितने भी जनप्रतिनिधि हुए उन्होंने कभी क्षेत्र की चहुमुखी विकास की ओर ध्यान नहीं दिया, इस कारणवश  काके विधानसभा क्षेत्र के हर इलाकों में समस्याओं का दलदल बना हुआ है। लोग अपनी फूटी किस्मत पर आंसू बहाने को विवश और मजबूर हैं।
उन्होने बताया कि कृषि के लिए सिंचाई एवं स्वच्छ जल की व्यवस्था नहीं है,कई इलाकों में सड़क की समस्याएं इस तरह है कि वहां चलने पर यह पता ही नहीं चलता है कि वे सड़क पर चल रहे हैं या खेत-खलिहानों में। जनता त्रस्त होकर अपनी फूटी किस्मत पर रो रही है और जनप्रतिनिधिगण मस्त होकर विकास में मजबूती की जगह मजबूरी दिखा रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि विधायक या सांसद तो केवल वोट के दिनों में दिखाई देते हैं, जिन्‍हें देखकर ऐसा लगता है कि इस विधानसभा क्षेत्र के लोग केवल इन जनप्रतिनिधियों को सत्ता सुख भोग तक पहुंचाने के लिए जीवित हैं।उन्‍होंने कहा कि विकास और रोजगार उपलब्ध कराने के नाम पर वोट बटोरने वाले का आलम यह है कि इस क्षेत्र में कल-कारखाने और व्यवसाय भी मृतप्राय हो चुका है।
समाजसेवी सह युवा नेता कमलेश राम कहते  हैं कि क्षेत्र की समस्याओं को देखकर अब वे अपनी सहनशीलता का बांध तोड़ चुके हैं । काके विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को अपना लक्ष्य समझने वाली समाजसेवी कमलेश राम लगातार क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए विभिन्न प्रकार के समस्याओं एवं आम जनों की समस्याओं का समाधान करने की कोशिश में लगे हुए हैं और गरीबों के बीच लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। वे लोगों के दुख-सुख में शामिल होते हैं, परिणाम स्वरूप आज युवाओं और क्षेत्र की जनता के बीच लोकप्रिय चेहरे के रूप में कमलेश राम लोगों की पहली पसंद बन चुके हैं। श्री राम का सेवा भाव देखकर लोगों ने मन बना लिया है कि अपने क्षेत्र की पहरेदारी की बागडोर हर हाल में कमलेश राम को ही सौंपेंगे। इस तरह लोगों का आशीर्वाद व समर्थन पाकर कमलेश राम काके विधानसभा क्षेत्र के सच्चे सिपाही के रूप में उभरकर सामने आए हैं। वे लगातार  काके विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं और केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की झुठे वादे को गिना रहे है। जिस वजह से जनता के बीच इनकी पकड़ मजबूत होते दिख रही हैं। हर समुदाय  और  हर लोगों का  दिलजीत कर केवल और केवल  काके विधानसभा  क्षेत्र की चहुंमुखी विकास चाहने वाली श्री राम की बढ़ती लोकप्रियता देखकर अन्य दलों एवं नेताओं में खलबली मची हुई है। लोगों का विश्वास है कि झारखंड विकास मोर्चा के आलाकमान कुशल नेतृत्व में इस बार   काके विधानसभा के लोगों की आवाज सुनी जाएगी और धन-बल और छल वाले नेताओं को नकारकर कमलेश राम को ही अपना उम्मीदवार घोषित करेगी।
बहरहाल पार्टी के प्रदेश मुख्यालयों में भी कमलेश राम की चर्चा जोरों पर है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours