'हेट स्टोरी' सीरीज की तीन फिल्मों की सफलता के बाद हेट स्टोरी के चौथे पार्ट में प्यार की जगह बदले और नफरत की कहानी का अंदेशा जताया जा रहा है. फिल्म 'हेट स्टोरी 4' का ट्रेलर फिल्म निर्माताओं द्वारा आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर रिलीज किया जा चुका है.

फिल्म को डायरेक्टर विशाल पांड्या ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में उर्वशी रौतेला, पंजाबी स्टार इहाना ढिल्लन, टीवी कलाकार करन वाही और विवान भथेना ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं.

ट्रेलर के अनुसार, फिल्म में उर्वशी रौतेला स्टार बनना चाहती हैं और एक फोटोग्राफर (करन वाही) उन्हें उनकी मंजिल तक पहुंचाने में मदद पहुंचाता है. फिल्म में करन और विवान ने सगे भाई का किरदार निभाया है जो एक ही लड़की के प्यार में पड़ कर आपस में लड़ते हैं. इसी बीच एक दूसरी लड़की आती है और पूरी कहानी बदल जाती है.

बता दें, फिल्म में गुलशन ग्रोवर, करण वाही और विवान के पिता का किरदार निभा रहे हैं. ट्रेलर के एक सीन में गुलशन ग्रोवर कहते हैं, 'मेरा एक बेटा जिस लड़की से शादी करना चाहता है मेरा दूसरा बेटा उसी लड़की के साथ पहले ही सुहागरात मना चुका है.'
यह एक रोमांचक फिल्म है जिसमें शुरू से अंत तक कई मोड़ आते हैं. जिनका खुलासा फिल्म रिलीज होने के बाद होगा. यह फिल्म नौ मार्च को रिलीज होगी.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours