कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को पेश हुए आर्थिक सर्वेक्षण पर चुटकी लेते हुए एक गाने की लिंक ट्वीट की. राहुल ने कहा कि दिल हल्का करने के लिए सभी को वह गाना सुन लेना चाहिए. गांधी ने लिखा, "आर्थिक सर्वे कहता है कि अच्छे दिन आ गए हैं बस कुछ मामूली परेशानियां हैं."

इसके बाद उन्होंने लिखा कि इंडस्ट्रियल ग्रोथ, कृषि क्षेत्र में ग्रोथ, जीडीपी ग्रोथ और रोजगार में गिरावट है. उन्होंने आगे लिखा, "चिंता मत करो खुश रहो." राहुल ने 1988 के चर्चित गाने 'डोन्ट वरी बी हैप्पी' की लिंक शेयर की. यह गाना बॉबी मैकफेरिन ने गाया था और उस जमाने में यह काफी पसंद किया जाता था.
मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम ने कहा कि अर्थव्यवस्था ने अच्छी रफ्तार पकड़ ली है. उन्होंने कहा कि जीएसटी और नोटबंदी का टेंपररी असर अर्थव्यवस्था पर पड़ा था. उन्होंने कहा कि निर्यात की गति बढ़ने पर विकास की गति और तेज होगी.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours