बोकारो पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ एक सप्ताह के अंदर दूसरी बड़ी सफलता मिली. शुक्रवार सुबह सीआरपीएफ और जिला पुलिस के संयुक्त सर्च अभियान में जगेश्वर बिहार थाना क्षेत्र के अमन गांव से बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए गये.

सीआरपीएफ 26 बटालियन और जिला पुलिस की टीम ने एक गड्ढे से बक्सा बरामद किया, जिसमें ये हथियार रखे हुए थे. बरामद हथियारों में  9 एमएम की 90 गोलियां, 315 बोर की पांच गोली, 12 बोर की चार गोली, कंट्री मेड चार पिस्टल, दो इलेक्ट्रीक डेटोनेटनर, कैमरा, वर्दी, साहित्य समेत अन्य सामान भी मिले.

इससे पहले 29 मई को एनआईए, सीआरपीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने नक्सल जोनल कमेटी के सदस्य महावीर मांझी उर्फ चार्लिस के निशानदेही पर जगेश्वर बिहार थाना क्षेत्र के लुगू पहाड़ से हथियारों का जखीरा बरामद किया था.

एसपी कार्तिक एस ने कहा कि नक्सलियों ने हथियार छूपा कर रखा था. पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिली. सूचना पर शुक्रवार सुबह सर्च अभियान चलाकर हथियार समेत अन्य सामानों को बरामद किया गया है. एसपी की माने तो नक्सलियों के खिलाफ बोकारो पुलिस की एक सप्ताह के अंदर ये दूसरी बड़ी कामयाबी है.


Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours