झारखंड विधानसभा के गोमिया उपचुनाव को लेकर प्रचार अभियान तेज हो चुका है. यहां सत्तापक्ष के दोनों साथियों ने अपने-अपने प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. जो मंत्री कल तक एक साथ एक मंच पर नजर आते थे, वे इस उपचुनाव में अलग-अलग मोर्चाबंदी कर रहे हैं.

रघुवर सरकार में आजसू कोर्ट के मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी अपने प्रत्याशी लंबोदर महतो के प्रचार में जुटे हुए हैं. उनका दावा है कि गोमिया आजसू की सीट रही है इसलिए इस सीट पर उनके उम्मीदवार की विजय तय है.

बीजेपी ने यहां से माधवलाल सिंह को उम्मीदवार बनाया है. माधवलाल को जीत दिलाने के लिए पार्टी ने ऐड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है. मंत्री से लेकर प्रदेश के बड़े नेता प्रचार मैदान में उतर चुके हैं. उम्मीद है कि मुख्यमंत्री भी यहां रैली को संबोधित कर सकते हैं. प्रचार में जुटे मंत्री अमर बाउरी ने दावा किया कि इस सीट उनके प्रत्याशी की जीत तय है.

बीजेपी के तमाम प्रयासों के बावजूद गोमिया सीट पर सत्तापक्ष के दो उम्मीदवार आमने-सामने हैं. 28 मई को यहां मतदान होगा और 31 को मतगणना होगी.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours