बिग बॉस से बाहर होकर भी अर्शी खान सुर्खियों में छाई हुई हैं. अब वह सलमान खान को लेकर दिए एक बयान की वजह से चर्चा में हैं. एक अखबार को दिए इंटरव्यू में अर्शी ने बताया कि वह सलमान खान के साथ रोमांटिक किसिंग सीन करना चाहती हैं. अर्शी के इस बयान से साफ है कि वह जल्द बॉलीवुड में एंट्री मारने की प्लानिंग कर रही हैं. वैसे बॉलीवुड में एंट्री का तो पता नहीं लेकिन अर्शी जल्द साउथ की एक फिल्म में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में उनके साथ 'बाहुबली' प्रभास भी नजर आएंगे.
बातचीत के दौरान अर्शी ने कहा, सलमान खान ने आजतक किसी फिल्म में किस नहीं किया, मैं सलमान के साथ किसिंग और रोमांटिक सीन करना चाहती हूं. उन्होंने बताया कि बिग बॉस के घर में रहने के दौरान सलमान की तस्वीर को किस किया करती थीं. इसकी वजह थी कि वह सलमान के साथ फिल्म में एक रोमांटिक सीन करना चाहती हैं.
भले ही अर्शी सलमान के साथ किसिंग सीन के सपने देख रही हों. लेकिन वह खुद भी जानती हैं कि सलमान पर्दे पर लव मेकिंग और किसिंग सीन से दूर ही रहते हैं. तभी तो उन्होंने खुद कहा कि सलमान फिल्मों में ऐसा नहीं करते. सलमान की इस पॉलिसी की वजह से 'टाइगर जिंदा है' में भी कटरीना के साथ उनका कोई किसिंग सीन नहीं था. इतना ही नहीं सलमान ने अपनी आने वाली फिल्म रेस-3 में भी काफी बदलाव किए हैं. रेस सीरीज की ये फिल्म अडल्ट कंटेंट के बिना एक ऐसी फिल्म होगी जिसे आप बच्चों के साथ बैठकर देख सकते हैं. ये बात खुद सलमान ने खास बातचीत में कही थी.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours