उत्तर प्रदेश के कासगंज शहर में हिंसा के मामले में यूपी के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था)  आनन्द कुमार ने कहा कि उपद्रवियों को चिन्हित किया जा रहा है. वहीं पुलिस इन उपद्रवियों पर रासुका के तहत कड़ी कार्रवाई करेगी. उन्होंने कहा कि ड्रोन कैमरों की मदद से उपद्रवियों पर नजर रखी जा रही हैं. पुलिस ने अभी तक हिंसा फैलाने के आरोप में 50 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

उन्होंने दावा किया कि शनिवार को कुछ असामाजिक तत्वों ने एक मस्जिद के गेट को तोड़ने का प्रयास किया. लेकिन वे ऐसा नहीं कर सके क्योंकि पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया. कुमार ने बताया कि पीएसी की पांच कंपनियां और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की एक कंपनी कासगंज के हिसा प्रभावित इलाकों में गश्त कर रही है. जोन से अतिरिक्त सिविल पुलिस अधिकारी एवं अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद हैं.

वहीं अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) ने कहा कि कुल 50 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़ सकती है. बता दें, बीते शुक्रवार को विश्व हिन्दू परिषद और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली जा रही मोटरसाइकिल रैली पर पथराव के बाद हिंसा भड़क उठी थी. इसके बाद हुई आगजनी और फायरिंग में एक किशोर की मौत हो गई. जबकि दो अन्य घायल हो गए थे.

आनंद कुमार ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के अलावा हमारा प्रयास है कि समुदायों में परस्पर भाईचारा कायम रहे. उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है. पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours