शाहजहांपुर I मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार योगी आदित्यनाथ रविवार को शाहजहांपुर पहुंचे. यहां उन्होंने कहा कि 2 महीने में उन्होंने यूपी की अर्थव्यवस्था को नया आयाम दिया है. यही नहीं प्रदेश का स्थापना दिवस यानी यूपी दिवस 68 साल बाद प्रदेश में मनाया गया. उन्होंने कहा कि हम 1 लाख युवाओं को जल्द रोजगार देंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री ने शहीद ठाकुर रोशन सिंह के गांव को जोड़ने वाले पुल की घोषणा की. साथ ही ऐलान किया कि शाहजहांपुर में जल्द विश्व विद्यालय बनेगा.

मुख्यमंत्री के रविवार को जिले में तीन जगह के कार्यक्रम हुए. पहले वह मुमुक्ष आश्रम में युवा महोत्सव गए. इस दौरान उन्होंने विकलांगों और लाभार्थियों को कई योजनाओं का लाभ दिया. इसके बाद सीएम योगी खुटार के सिमरा वीरान गांव पहुंचे. यहां उन्होंने सैकड़ों एकड़ में फैली गौशाला का शुभारंभ किया. इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ हनुमत धाम पहुंचे. यहां 104 फीट हनुमान की मूर्ति के चारों ओर उन्होंने परिक्रमा की. इस दौरान सीएम ने कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया.

इस कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री सुरेश खन्ना पूर्व गृह राज्य मंत्री चिन्मयानंद आप प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी भी रहे. उधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहले बार आगमन से यहां के कार्यकर्ता और जनता में उत्साह देखने को मिला.

 
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours