आईटी के क्षेत्र में झारखंड पूरे देश में अपनी पहचान रखता है. ग्रामीण क्षेत्र और स्कूली बच्चों को डिजिटल लिटरेट बनाने के लिए झारखंड सरकार के प्रयास जारी है. इसमें आईटी सेक्टर की कई कंपनियां काम कर रही हैं. इसके अलावा सरकार की सेवाओं को आनलाइन करने में सीएससी की भूमिका भी काफी महत्वपूर्ण रही है.

रांची के धुर्वा में सरकार की ओर से आईटी कॉनक्लेव का आयोजन किया गया, जिसमें निजी कंपनियां भी शामिल हुई. इस कार्यक्रम में 30 रुरल बीपीओ का शुभारंभ किया गया. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बताया कि निजी क्षेत्रों में 5 हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार दिया गया है. उन्होनें कई युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए. मुख्यमंत्री ने स्टार्ट-अप योजना का लाभ उठाने वालों को सम्मानित किया गया. उन्होनें कहा कि देश और राज्य को समय के अनुरूप तकनीक से लैस होकर आगे बढ़ना होगा.

आईटी कॉनक्लेव कार्यक्रम में कॉमन सर्विस सेंटर ने फेसबुक पर दस हजार पेज लांच किए हैं. आईटी क्षेत्र के कई अधिकारियों ने सरकार की नीति और कामकाज को सराहा. सीएम रघुवर दास ने इस मौके पर घोषणा की है कि प्रज्ञा केंद्रों पर नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श और दवाइयां मिलेगी. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री दास ने ग्रामीण बीपीओ के क्षेत्र में झारखंड के देश में पहले स्थान पर होने की घोषणा की. उन्होनें बताया कि देश के 31 में से 16 बीपीओ झारखंड में हैं.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours