उर्वशी रौतेला की फिल्म हेट स्टोरी-4 का नया गाना रिलीज कर दिया गया है. 'बूंद बूंद' नाम से आए इस गाने को जुबिन नौटियाल ने गाया है. वहीं वीडियो की बात करें तो इसे उर्वशी रौतेला और विवान भटेना पर फिल्माया गया है. दोनों की केमिस्ट्री काफी शानदार लग रही है. अर्को की इस कंपोजिशन के बोल मनोज मुंतसिर और संजय गुप्ता ने लिखे हैं.
रिलीज होने के बाद से ये गाना हर तरफ छाया हुआ है. इससे पहले इसी फिल्म का गाना 'आशिक बनाया आपने' रिलीज किया गया था. यह साल 2005 में आई फिल्म 'आशिक बनाया आपने' के पॉपुलर टाइटल ट्रैक का रीमेक था. इसे भी दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. अब फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें एक बार फिर प्यार, धोखा और नफरत से भरे ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिलेंगे.
यह फिल्म पॉपुलर 'हेट स्टोरी' सीरीज की चौथी फिल्म है. इसे विशाल पांड्या डायरेक्ट कर रहे हैं. 9 मार्च को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में विवान के अलावा छोटे पर्दे के पॉपुलर एक्टर करण वाही भी नजर आने वाले हैं. इनके साथ उर्वशी रौतेला फिल्म में ग्लैमर का तड़का लगाएंगी. जिसकी झलक हम फिल्म के गानों और ट्रेलर में देख ही रहे हैं.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours