टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने जिस तरह की धमाकेदार बल्लेबाजी केपटाउन वनडे में की, तभी से हर ओर उन्हीं की बल्लेबाजी की बातें चल रही हैं. सचिन तेंदुलकर, डेविड वॉर्नर से लेकर अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर जैसी बॉलीवुड हस्तियां भी विराट कोहली के सजदे में झुक चुकी हैं. विराट के 34वें वनडे शतक का वो रुतबा है जो सरहद पार पाकिस्तान में भी वाहवाही बटोर रहा है.

पाकिस्तानी चैनल दुनिया न्यूज की खेल पत्रकार जैनब अब्बास ने विराट कोहली की 160 रनों की पारी के बाद उनकी तारीफ में एक ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, 'वाह क्या खिलाड़ी हो तुम विराट कोहली.'
जैनब अब्बास के इस ट्वीट के बाद भारत और पाकिस्तान के वो क्रिकेट फैंस जो अकसर ट्विटर पर झगड़ते रहते हैं, उनके बीच भी दोस्ती हो गई. भारतीय फैंस ने विराट कोहली की तारीफ के लिए जैनब को शुक्रिया कहा, वहीं पाकिस्तानी फैंस भी उनके ट्वीट से सहमत नजर आए.

जैनब अब्बास वही पत्रकार हैं जो साल 2017 में हुई चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान सुर्खियों में छा गईं थी. पाकिस्तान के दुनिया न्यूज चैनल की इस स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट ने विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के साथ सेल्फी ली थी और ये दोनों ही खिलाड़ी जीरो पर पैवेलियन लौट गए थे. सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस ने दोनों के शून्य पर आउट होने का ठीकरा जैनब अब्बास पर फोड़ दिया था और उन्हें पनौती करार दिया था.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours